बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से शादी करने जा रही हैं श्रद्धा कपूर!

0
265
rohan shraddha
rohan shraddha

इंडिया न्यूज, मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव तो रहती हैं, लेकिन वो अपने निजी जीवन को अपने तक ही रखती हैं। श्रद्धा कपूर कई बार निजी कारणों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस कुछ समय से फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन भी मालदीव में अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। उन सभी दोस्तों में रोहन भी शामिल थे। वहीं जब भी दो लोग एक-दूसरे को डेट कर रहे होते हैं, तो उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर शोर मचाने लगती हैं। यही इन दोनों के साथ भी हुआ है। वहीं श्रद्धा कपूर के चचेरे भाई प्रियांक शर्मा ने हाल ही में श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ की शादी के बारे में सवाल पूछे जाने पर इसका जवाब दिया। प्रियांक ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं नो कमेंट कहने जा रहा हूं, मैं क्या बोलूं। लेकिन हां, अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं, तो जाहिर है। शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। क्यों नहीं। जबकि श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि शादी, वाह। ये एक अजीब सवाल है। अगर वैसा होगा तो खबर मिल जाएगी। अगर वो शादी करने की योजना बना रही है, तो आपको पता चल जाएगा। इसी बीच प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शाजा मोरानी की शादी के दौरान श्रद्धा को उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से शादी करने जा रही हैं श्रद्धा कपूर! रोहन के साथ देखा गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म लव राजन की शूटिंग में व्यस्त हैं।

SHARE